{"_id":"57d595d74f1c1b040d317355","slug":"iti-student-drown-in-the-bath-ghagra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय घाघरा में डूबा आईटीआई छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय घाघरा में डूबा आईटीआई छात्र
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
घाघरा में युवक को तलाशते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा के दौलतपुर घाट पर रविवार सुबह स्नान करते समय एक युवक डूब गया। जानकारी के बाद लोगों ने उसे तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन शाम तक पता नहीं चल सका। आईटीआई छात्र के नदी में डूबने से गांव और परिवार में कोहराम मच गया। उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव निवासी दशरथ यादव का 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव महारविवार पर्व पर गांव के समीप दौलतपुर घाट पर घाघरा में स्नान करने गया था। स्नान करके जब वह घर लौट रहा था तो रास्ते में गांव के कुछ युवक मिल गए और वह उनके साथ दुबारा नदी में नहाने चला गया। सभी युवक नहा रहे थे कि उसी बीच जितेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख साथ में गए युवक घबड़ा गए।
उसे तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सूचना पर एसओ एमपी चतुर्वेदी भी पहुंचे और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की देर शाम तक तलाश कराते रहे, लेकिन पता नही चल सका। लोगों ने बताया कि जितेंद्र आईटीआई का छात्र था। एसओ ने बताया कि डूबे हुए युवक की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।