{"_id":"5b045aa34f1c1bd0408b7388","slug":"injured-with-fire-arm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हाल में युवती को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय हाल में युवती को लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
बघौली। कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में सोमवार की रात युवती को रहस्यमय हाल में गोली लग गई। परिवार के लोगों की सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस ने मकान के कमरे से ही 315 बोर का तमंचा और उसमें फंसा खोखा बरामद किया। युवती को गोली किसने और क्यों मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। गंगौली गांव निवासी 20 वर्षीय नाजिया पुत्री अब्दुल मजीद छत पर सोई हुई थी। छत पर ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी सोए थे।
रात करीब एक बजे नाजिया जरूरी काम से छत से उतरी और दरवाजा खोल कर बाहर गई। गोली की आवाज और नाजिया के चीखने पर छत पर सोई मां साहदा खातून, भाई अब्दुल रहीम, बहन साजिया भी मौके पहुंच गए। साजिया खातून ने बताया कि प्रधान इब्राहिम ने डायल-100 को फोन किया तो पुलिस पहुंच गई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रात दो बजे वह जिला अस्पताल गए थे और घायल नाजिया खातून से घटना के बारे में काफी पूछताछ की, लेकिन उसने सिर्फ इतना बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ छत पर सोई थी।
विज्ञापन
लघुशंका महसूस होने के बाद वह छत से सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरी और फिर पीछे का दरवाजा खोल कर बाहर गई। उसी दौरान उसके पेट में जलन जैसा दर्द महसूस हुआ। जिला अस्पताल लाने के बाद उसे पता चला कि पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। उसी के कमरे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और खोखा बरामद किया है।
युवती को गोली कैसे लगी, किसने और क्यों गोली मारी, इसका वह जवाब नहीं दे पाई। परिवार के लोग भी घटना के बारे में अभी तक कुछ नहीं बता पाए और न ही तहरीर दी है। वैसे पूछताछ में पता चला कि युवती की शादी तय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के लोगों ने बताया कि युवती के पिता अब्दुल मजीद मुंबई में हैं। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।