फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Kidnapping Case Youth Abducted After Bike Collision in Supaul Rescued Safely Within 12 Hours

बिहार में किडनैपिंग: बाइक को टक्कर मारकर युवक को कार में बैठाया, पीछा करने पर चलाईं गोलियां; ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 29 Sep 2026 09:13 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 09:13 AM IST
सार

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद बदमाश उसे कार में बैठाकर ले गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर कार जब्त कर ली।

विज्ञापन
Bihar Kidnapping Case Youth Abducted After Bike Collision in Supaul Rescued Safely Within 12 Hours
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपहरण किए गए युवक को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। युवक को एसएच-91 पर बेलागंज के समीप चारपहिया वाहन सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारने के बाद जबरन गाड़ी में बैठा लिया था। ग्रामीणों ने जब अपहरणकर्ताओं का पीछा किया तो उन्होंने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू की थी।
विज्ञापन


देर रात एसपी शरथ आरएस ने भीमपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवक की सकुशल बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अररिया पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से युवक को बरामद किया गया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


बाइक में टक्कर मारकर युवक को गाड़ी में बैठाया था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान चारपहिया वाहन में सवार लोगों ने उसे पहले टक्कर मारी। युवक के गिरने के बाद उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और वहां से फरार होने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। युवक जिस बाइक से जा रहा था, उसका नंबर BR50AD8174 बताया जा रहा है। अपहरण के दौरान फायरिंग का वीडियो भी लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कारोबार के लेनदेन के विवाद में अपहरण की बात
पुलिस की जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, अवैध कारोबार से जुड़े लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण किया गया था। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें-  होटल का कमरा नहीं खुला तो हुआ शक: अंदर का नजारा देख उड़े होश, बिहार की महिला का शव मिलने से सनसनी


चार-पांच पुलिस टीमें कर रही थीं छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था। युवक की बरामदगी के लिए चार से पांच पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थीं। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का भी गठन किया गया था। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि युवक को अपराधियों द्वारा गाड़ी में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अररिया पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से युवक को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तेजस्वी यादव ने वीडियो पोस्ट कर साधा था निशाना
घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने इसे 'सम्राट चौधरी स्टाइल' बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा था। अब पुलिस मुख्य आरोपी और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed