फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   injured found child collapsed

पेंटर के मासूम बेटे की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
injured found child collapsed
death
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत गांव निवासी एक पेंटर के मासूम बेटे की शुक्रवार की शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर एएसपी,सीओ और कोतवाल भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। टेमारहमन गांव निवासी बबलू पेंटिंग का काम करके घर का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन


बबलू का इकलौता चार साल का बेटा आदर्श शुक्रवार को दोपहर में खेलते दौरान रहस्मय हाल में गायब हो गया। बेटे के गायब होने की जानकारी होने पर परिजन ढूंढने लगे। गांव वालों ने बताया कि पूर्व प्रधान नरसिंह यादव के गल्ला रखने वाले मकान के एक कमरे में मासूम संदिग्ध हाल मेें घायलावस्था मिला।
विज्ञापन


बेहोशी की हाल में घायल मासूम को परिजन आनन - फानन में मुंडेरवा के एक प्राइवेट अस्पताल मेें ले गए,जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता बबलू इकलौते बेटे की मौत के गम में कुछ भी बता पाने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बबलू की पत्नी ने बेटे के रहस्यमय हाल में घायल होने और फिर मौत होने की वजह पर किसी तरह की आशंका नहीं जाहिर की। इकलौते बेटे की मौत पर परिजन गमगीन थे। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मासूम आदर्श घायलावस्था में पूर्व प्रधान नरसिंह यादव के अनाज व कबाड रखने वाले कमरे में मिला।

मासूम के गले पर एक साइड कट और दूसरे तरफ चोट के निशान दिखाई दिए। पीड़ित परिजन किसी तरह की कोई कार्रवाई नही चाहते हैं,लेकिन मासूम की संदिग्ध मौत की वजह से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत 
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के पकरडीहा गांव में गुरूवार की शाम संदिग्ध हाल में जलने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना किसी ने डायल 100 नंबर पर दे दी। उसके बाद डायल 100 नंबर की टीम के साथ बखिरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि 40 वर्षीय महिला रीना पत्नी कैैलाश भट्ट की संदिग्ध हाल में जलने से मौत होने की बात जांच पड़ताल में सामने आ रही हैं। वैसे अभी मामले की जांच की जा रही हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed