{"_id":"5831e5164f1c1b9c28b3973b","slug":"in-the-case-of-the-death-of-two-women-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं की मौत के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्राओं की मौत के मामले में केस दर्ज
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो छात्राओं की हुई मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को दुर्घटना का केस दर्ज किया। पहली दुर्घटना 18 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के पास हुई थी। एचआरपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली औरही गांव निवासी साइकिल सवार छात्रा डिंपल की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
पीड़ित पिता अनिल ने बताया कि टैंकर चालक की लापरवाही की वजह से बेटी की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने टैंकर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसी तरह 19 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बंगला ताल और रैना पेपर मिल के बीच में एचआरपीजी कॉलेज से पढ़ कर स्कूटी से अपने घर सहजनवां क्षेत्र के जगदीशपुर भड़सार जा रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शालू की हादसे में मौत हो गई थी।
पहले बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मारी,फिर पीछे से ट्रक ने कुचल दिया था। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि दोनों मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हाईवे पर अनियंत्रित और तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हादसे बढ़ रहे है।
विज्ञापन
कोतवाल ने लोगों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करें ,ताकि बढ़ते हादसों पर रोक लगे। इधर, एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज की छात्रा डिंपल और शालू की हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। छात्र संघ अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाया। उन्होंने दोनों मामलों में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।