फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   histryshitar arested with byke

साथी के साथ हिस्ट्रीशीटर चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार

Mon, 02 Jul 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 02 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
histryshitar arested with byke
चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। स्वाट और कोतवाली की संयुक्त टीम ने रविवार रात भदाह मोड़ के पास से वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी की दो बाइक, तमंचा कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए वाहन चोरों में एक बस्ती के दुबौलिया थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। 
विज्ञापन

   स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात अपनी टीम के सिपाहियों और बरदहिया बाजार चौकी प्रभारी बलराम पांडेय के सहयोग से सूचना के आधार पर घेेरेबंदी करके भदाह मोड़ के पास से चोरी की दो बाइकों के साथ दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील पुत्र खुशीराम निवासी सिकटिहवा दुबौलिया और इंद्रजीत चौधरी पुत्र रामसूूरत चौधरी निवासी चिलबिला थाना दुबौलिया जिला बस्ती के रूप में हुई। तलाशी में सुनील के पास से 12 बोर का कट्टा ,कारतूस और इंद्रजीत के पास से चाकू मिला। पूछताछ में बरामद दोनों बाइकों को चोरी का होना बताया। एक बाइक को 27 जून को बस्ती शहर से स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास से ही चुराए थे। जबकि दूसरी बाइक को काफी पूर्व में बस्ती से चुराए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

दोनों बाइकों का असली नंबर मिटा कर फर्जी नंबर अंकित करवा लिए थे। चोरी की बाइकों को बेचने के लिए ही खलीलाबाद ले जा रहे थे और पकड़ लिए गए। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील दुबौलिया थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके लिए कुल 15 मुकदमें दर्ज है। वर्ष 2017 में दुबौलिया पुलिस ने दस बाइकों के साथ सुनील व इंद्रजीत समेत चार लोगों को पकड़ा था। इंद्रजीत के खिलाफ भी चार- पांच मुकदमें है। मार्च 2018 में ही दोनो बस्ती जेल से छूटे थे। इंद्रजीत दिल्ली चला गया था। एक महीने पहले ही वह दिल्ली से आया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर जेल भेज दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed