फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hawaniyta brother turned sister's killer

हैवानियतः भाई निकला बहन का कातिल

Sat, 20 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 20 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hawaniyta brother turned sister's killer
जांच करती पुलिस। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 धनघटा क्षेत्र के माझा चहोडा घाट पर शनिवार को घाघरा के किनारे एक सिर कटी युवती की लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने काफी प्रयास करके पानी से कटा हुआ युवती का सिर ढूंढ निकाला। शव की पहचान क्षेत्र के मड़पौना गांव निवासी एवं थाने के चौकीदार रामचंद्र की 18 वर्षीय बेटी सुमन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक बहन की रहन-सहन से नाराज होकर बड़े भाई ने ही उसका कत्ल किया था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करके पूछताछ किया तो उसने कत्ल की यहीं वजह बताई। घटना में प्रयुक्त चाकू और साइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि माझा खड़कपुर के प्रधान विंध्याचल ने पुलिस को सूचना दिया कि माझा चहोड़ा गांव के पास कल्याणपट्टी बांध से करीब 100 मीटर दक्षिण घाघरा नदी की सोती में एक अज्ञात युवती की सिर कटी लाश पड़ी है। पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया और पानी से कटा हुआ सिर भी बरामद किया। बाद में शव की पहचान 18 वर्षीय कुमारी सुमन पुत्री रमचंद्र निवासी मड़पौना के रूप में हुई। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश का केस दर्ज किया। सूचना पर एसपी ने खुद घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने आगे बताया कि दौरान विवेचना यह तथ्य सामने आया कि मृतका सुमन का सगा बड़ा भाई विजय पुत्र रामचंद्र शुक्रवार की रात नौ बजे झांड़ फूंक कराने के लिए उसे साइकिल पर बैठाकर कहीं ले गया था। सक्रिय पुलिस ने मृतका के भाई विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि बहन सुमन का रहन - सहन ठीक नहीं था। बार- बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था। शुक्रवार की रात वह अपनी बहन सुमन को बहला फुसलाकर घाघरा के चहोड़ा घाट की तरफ ले गया। जहां सूनसान पाकर बहन सुमन को पानी में डुबो कर मार डाला ,फिर चाकू से गर्दन काट कर अलग कर दिया। पहचान छुपाने के लिए कटे हुए सिर को कुछ दूरी पर पानी में फेंक दिया। चाकू को भी नदी में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कत्ल में प्रयुक्त चाकू और साइकिल को भी बरामद किया। शव मिलने के छह-सात घंटे के अंदर ही पर्दाफाश करने के लिए एसओ एमपी चतुर्वेदी, एसआई विनोद कुुमार, एसआई सदरुल आलमीन और हेड कांस्टेबल रामध्वज, कांस्टेबल घरविंद यादव,राजाराम और गिरजेश मिश्रा को शाबाशी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed