फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gang-rape teen

मंदबुद्धि किशोरी से गैंगरेप

Tue, 21 Mar 2017 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 21 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gang-rape teen
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार रात की है। दोनों आरोपी किशोरी के गांव के ही है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी के पिता कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।घर पर किशोरी के अलावा उसके दादा-दादी, मां और दो छोटे भाई व छोटी बहन रहती है। भाई-बहनों में सबसे बड़ी लड़की मंदबुद्धि है। वह सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब गांव के सीवान में नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही मो. बासित और तसौव्वर हुसैन किशोरी को चाकू सटाकर सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी को हत्या की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


घर पहुंच कर पीड़ित में मां को जानकारी दी। मां ने फोन पर पिता को मामले की सूचना दी तो वह कानपुर से मंगलवार को घर पहुंचे और फिर बेटी को लेकर कोतवाली गए। पिता ने दोनों युवकों पर अपनी मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हत्या की धमकी से बेटी काफी सहम गई है। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed