फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   forcefully rape to a teenager

किशोरी को जबरन घर ले जाकर दुष्कर्म किया

Wed, 15 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Wed, 15 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
forcefully rape to a teenager
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को जबरियां अपने घर ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी को उसके गांव के पास लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार को मामला थाने पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 पीड़ित परिजनों का आरोप था सोमवार की शाम को किशोरी अपने घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी युवक उसके घर पहुंचा और जबरन अपने घर लेकर चला गया। आरोप था कि युवक रात भर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पीड़िता को घर के पास लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई और परिजन परेशान हो गए। पीड़िता को लेकर परिजन बुधवार को थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। पीड़िता के बगल गांव का रहने वाला आरोपी युवक उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed