फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   first shine eye's, then tears fall

पहले चमकीं, फिर छलकीं आंखें

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
first shine eye's, then tears fall
मर्डर
बेटे के कातिल जेल गए तो शुभम के पिता की आंखों में जहां तसल्ली की चमक बढ़ी, वहीं इकलौते बेटे का गंवाने का गम भी छलक पड़ा। नावनजोत गांव निवासी  राम सिधारे के छह वर्षीय इकलौते बेटे शुभम की लाश जब 17 अप्रैल को गांव के निवासी किशुनदेव के मकान के पास पुआल और उपले के ढेर के नीचे मिली थी, तभी उसने पड़ोस की निर्मला और छपरा मगर्वी गांव के बबलू उर्फ रामाकांत पर हत्या का आरोप मढ़ा था।
विज्ञापन


बाद में दोनों के  खिलाफ हत्या का केस दर्ज  कराया था। पुलिस ने पहले जब नामजद दोनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था तो पीड़ित पिता को गहरा धक्का लगा था। मामले के पर्दाफाश की  मांग को लेकर गांव वालों का आक्रोश भी भड़का था और थाने का घेराव से लेकर रास्ता जाम तक की नौबत आई थी। इधर घटना के 23 दिन बाद जब पुलिस ने आरोपी निर्मला और बबलू को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया तो शुभम के घरवालों को सुकून मिला। रामसिधारे ने बताया कि उसे यह उम्मीद नहीं थी कि बबलू और निर्मला की मनमानी करतूतों के विरोध की कीमत बेटे की जान से चुकानी होगी। यह कहते हुए रामसिधारे की आंखें छलक आईं।  
विज्ञापन


इधर, निर्मला के ससुर राममूरत ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रामप्रीत रोजगार के सिलसिले में पंजाब रहता है, जबकि बहू निर्मला घर पर रहती थी। बहू के मायके छपरा मगर्वी का रहने वाला आरोपी बबलू उर्फ रामाकांत उसके घर पर अक्सर आता-जाता था। दोनों की हरकतों से वह पहले ही आजिज आ चुके थे, लेकिन दोनों मिलकर मासूम शुभम की सांसे छीन लेेंगे, इसकी उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed