{"_id":"5755c54a4f1c1b091d9c57a6","slug":"fire-in-house-santkabeer-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत सामान जलकर राख हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत सामान जलकर राख हुए
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : Amar Ujala
महुली थाना क्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव में सोमवार की दोपहर एक पक्के मकान में आग लग गई। आग लगने की जानकारी जब तक ग्रामीणों हुई आग ने पूरे घर को अपने आगोश में लिया। गांव के लोगों ने पंप सेट की मदद से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सोमवार की दोपहर अचानक हंसराज पुत्र स्वर्गीय सतई यादव के पक्के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
इस दौरान हंसराज की 15 वर्षीय बेटी कुसुम उस मकान में सोई थी, जबकि परिवार के अन्य लोग पास में ही स्थित दूसरे मकान पर थे। आग लगने के बाद घर से निकल रहे धुए को देखकर लोग हंसराज के घर पहुंच ही रहे थे। उसी दौरान कुसुम घर के अंदर से आग लगने का शोर मचाते हुए निकलीं। घर के अंदर से उठ रही लपटों और घूप के कारण लोग घर के अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे।