फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting in election despute, two injured

चुनावी रंजिश में मारपीट, दो घायल

Tue, 27 Oct 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार रात चुनाव को लेकर हुई मारपीट की घटना मेें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक शिक्षक व स्वाथ्य कर्मी समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहली घटना शनिचरा बाजार के लालापुरवा में घटित हुई। जयप्रकाशलाल का आरोप था कि वह गांव की सड़क पर टहल रहे थे।
उसी समय शिक्षक विष्णु श्रीवास्तव व उनके भाई विनोद कुमार आए और जिसे वे कहेंगे उसी को वोट देना है। आरोप था कि जब उन्होंने वोट देने से इंकार कर दिया तो दोनों उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना अजांव गांव के मडपौना की है। जहां के निवासी देवता प्रसाद का आरोप था कि उन्होंने अपने गांव के बीएलओ ज्ञानचंद से मतदाता सूची से नाम गायब होने संबंधी पूछताछ की वह नाराज हो गए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब गाली देने से मना किया तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मी राम मिलन यादव, विजय उर्फ डब्लू सिंह, ज्ञानचंद और राजकुमार मारपीट करने लगे।
गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एसओ ब्रजेश सिंह यादव का कहना है कि दोनों मामलों में शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मी समेत छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed