फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Father and son beaten by dabang

मेडिकल स्टोर में घुस कर बाप-बेटे को पीटा

Fri, 01 Jul 2016 11:03 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 01 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten by dabang
- फोटो : फाइल फोटो
धनघटा क्षेत्र के सोनाडी- हैंसर में स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पिता-पुत्र से बृहस्पतिवार रात दबंग  किस्म के लोगाें ने दुकान में घुसकर मारपीट की। इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर मचाए जाने पर जब तक चौराहे के लोग पहुंचे, तब तक हमलावर लग्जरी गाड़ी पर सवार होकर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


शुक्ला मेडिकल स्टोर सोनाडी के संचालक आदित्य शुक्ला पुत्र उमेश चंद शुक्ला का आरोप है कि गुरुवार रात करीब साढे़ आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी पर सवार होकर छह-सात लोग आए और दुकान में घुस गए।
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक लोग उन्हें मारने पीटने लगे। शोर करने पर घर के अंदर मौजूद उनके पिता उमेश चंद शुक्ल जब पहुंचे तो उन्हें भी लोग मारना पीटना शुरू कर दिए। पीड़ित ने बताया कि शोर सुनकर अगल बगल के लोग जब तक पहुंचे, तब तक आरोपी गाड़ी पर सवार होकर भाग निकले। घटना की वजह लेन-देन के विवाद में होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में दिनेश कुमार यादव पुत्र राम प्यारे यादव निवासी सोनडीहा, मानसिंह यादव पुत्र मनिराम यादव निवासी सिरसी, राजेंद्र यादव पुत्र रामवीर यादव निवासी तकिया, कमलेश कुमार पुत्र अज्ञात निवासी प्रजापतिपुर और एक अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर मारने पीटने का केस दर्ज कर लिया गया है। आगे बताया कि आरोपियों का तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed