फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death of women after childbirth

प्रसव के बाद महिला की मौत

Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
death of women after childbirth
अस्पताल
मेंहदावल सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि नर्साें की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।  मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बखिरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर निवासी सुनीता देवी पुत्री किशोर यादव की शादी गोरखपुर जिले सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी निवास के दीपू यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मायके में रह रही सुनीता की सोमवार शाम पांच बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सीएचसी मेंहदावल ले आए। यहां स्टाफ नर्स ने महिला को जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती किया। पीड़ा अधिक होने पर रात आठ बजे नर्सों द्वारा छोटा सा चीरा लगा सुनीता की डिलीवरी कराई गई। इसके बाद रक्तस्राव अधिक होने पर सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुनीता के पिता किशोर यादव का आरोप है कि स्टाफ नर्सों की लापरवाही के कारण उनकी पुत्री की मौत हो गई। नार्मल डिलीवरी के नाम पर नर्सों ने उन्हें रोक लिया और जब रक्तस्राव होने लगा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पुत्री को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉक्टर उमेश चंद्रा का कहना है कि प्रसूूता की मौत ब्लडिंग के कारण नहीं हुई है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज की पहले से ही हालत खराब थी। गौरतलब है कि सीएचसी मेंहदावल में आए दिन कभी मरीजों के शोषण की कभी लापरवाही की शिकायतें आती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed