फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crisis of livlyhood

दशरथ की मौत से परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट 

Wed, 04 Jul 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
crisis of livlyhood
मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुल्हडिया निवासी मृतक दशरथ के बारे में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बेलहर। मेंहदावल क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में बिजली के तार की चपेट में आकर 38 वर्षीय दशरथ की मौत से परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। दशरथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दशरथ के पांच वर्षीय इकलौते बेटे राजकुमार की परवरिश की समस्या उत्पन्न हो गई है। तीन लोगों के परिवार में दशरथ ही एक मात्र कमाऊ थे। उसकी मौत से पत्नी मालती के सामने पहाड़ जैसा जीवन काटने की चुनौती पैदा हो गई है। मृतक के परिवार की इस कठिन परिस्थितियों को देखकर ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन


मालती ने कहा कि पति की मौत से वह बुरी तरह से टूट चुकी है। उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया है। उसे कुछ भी सूझ नही रह है कि बगैर पति के उसका जीवन कैसे कटेगा। बताया कि पति के सहारे ही परिवार का भरण पोषण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के अबोध बेटे के सिर से पिता का साया छिन गया। उसकी परवरिश कैसे होगी। कहा कि छत की मरम्मत उसके पति की मौत का कारण बनेगा, तो वह कभी भी छत की मरमत नहीं कराती। इतना कहते हुए मालती बेहोश हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed