फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   clothes of missed person found bank of river

नदी के किनारे मिले लापता युवक के कपड़े

Wed, 23 May 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
clothes of missed person found bank of river
लापता युवक की कुआनो नदी के बनकटा घाट पर तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। क्षेत्र के कुआनो नदी के बनकटा घाट पर बुधवार की दोपहर एक युवक का गमछा व चप्पल मिला। जिसे देख लोग शोर मचाएं। सूचना पर बनकटा गांव के लोग भी पहुंचे और कपड़े अपने रिश्तेदार का बताए। पुलिस और गांव के लोग युवक की तलाश देर शाम तक नदी में करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।  
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बनकटा गांव निवासी रामचरन का कहना है कि हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अजमेर चंद्र (34) पुत्र राजमन उनका दामाद है। वह एक सप्ताह से अपने ससुराल बनकटा में रह रहा था। बुधवार की सुबह वह धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव जाने के लिए घर से निकला। जब दोपहर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की जाने लगी। दोपहर में पता चला कि नदी के किनारे गमछा और चप्पलें पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


पहुंचे तो देखा कि गमछा व चप्पलें अजमेर चंद्र की है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिकरीगंज और धनघटा थाने की पुलिस पहुंची। मामला धनघटा थाने का होने की बात कहते हुए सिकरीगंज की पुलिस लौट गई। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि देर शाम तक नदी में गोताखोर अमजेरचंद्र का तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लापता युवक की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed