फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   clothes in the warehouse theft

कपड़े के गोदाम में नकब लगाकर चोरी

Thu, 07 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार रात बरदहिया बाजार में स्थित एक मकान में पीछे से नकब लगा कर चोर गोदाम में घुस गए और लाखों की कीमत का कपड़ा उठा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बरदहिया बाजार में लगातार बढ़ रही वारदातों से व्यापारी सहमे     हुए हैं।
विज्ञापन


खलीलाबाद के मीट मंडी रोड निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद रफी बरदहिया बाजार में कपड़े का कारोबार करते हैं। व्यवसाय के लिए बरदहिया में ही एक मकान में अपना गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन


मोहिउद्दीनपुर निवासी व्यवसायी हबीबुर्रहमान उर्फ लल्लन पुत्र रियाज और नौगांवा अमरोहा निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र सरफुद्दीन ने भी उसी मकान में गोदाम बना रखा है। मंगलवार रात कुछ चोर गोदाम की दीवार काट कर अंदर प्रवेश कर गए और गोदाम में रखा हबीबुर्रहमान उर्फ लल्लन और मोहम्मद अलसम व मोहम्मद सोएब का करीब ढाई लाख का कपड़ा उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। गौरतलब है कि दो माह से लूट और चोरी की चार घटनाएं बरदहिया बाजार में घटित होने से अन्य व्यवसायी भी सहमे हुए हैं। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed