{"_id":"6aad8ce05bc215ca14066cd7","slug":"18-lakh-swindled-under-pretext-of-doubling-amount-firozabad-news-c-169-1-mt11005-185262-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के आसफाबाद चौराहा स्थित प्रतिष्ठान चलाने वाले एक व्यापारी को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को सुरक्षा के नाम पर चेक और फर्जी अनुबंध पत्र थमा दिया गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद रसूलपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना उत्तर क्षेत्र के ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी निवासी तरुणदत्त बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आगरा के कमला नगर निवासी सत्य प्रकाश तित्तल, डायमंड हिल सोसायटी निवासी युवराज सिंह और राजपुर चुंगी निवासी राहुल सोनी ने उन्हें एफ ब्लॉक कमला नगर स्थित आवास पर बुलाया था। आरोपियों ने खुद को एसवीएनएल वर्ल्ड नाम की एक निवेश कंपनी का संचालक बताया और रकम दोगुनी करने का लालच दिया। इसके बाद 16 दिसंबर 2024 को तीनों आरोपी आसफाबाद स्थित प्रतिष्ठान पर आए और झांसे में लेकर एक्सिस बैंक के चेक के माध्यम से 18 लाख रुपये ले लिए।
समय पूरा होने पर जब पीड़ित ने रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। छानबीन करने पर पता चला कि जिस नोटरी अधिवक्ता का सत्यापन अनुबंध पत्र पर दर्ज है, उनका काफी समय पहले ही निधन हो चुका था। जानकारी पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ थाना कमला नगर, आगरा में भी इसी तरह की ठगी की प्राथमिकी दर्ज है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।