फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused arrested with illegal weapons.

Palwal News: अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with illegal weapons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। सीआईए पुलिस टीम ने दो युवकों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत हसनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। होडल सीआईए इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को सूचना मिली कि दो युवक खिरवी-बांसवा रोड पर मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जमशेद, निवासी नई, थाना बिछोर नूंह व साजिद, निवासी नंगला खरोट, थाना कोसी कलां, मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूसों को कब्जे में लेकर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed