फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chennai police caught young man from khalilabad

चेन्नई पुलिस ने खलीलाबाद से युवक को पकड़ा

Sun, 29 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
chennai police caught young man from khalilabad
महुली थाने पर चेन्नई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा किये गये गिरफ्तारी को लेकर थाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
धनघटा। चेन्नई की कंपनी से उड़ाए 50 लाख रुपये की बरामदगी के लिए हाथ-पांव मार रही चेन्नई की क्राइम ब्रांच ने महुली पुलिस के सहयोग से शनिवार की रात खलीलाबाद के नेदुला से आरोपी के साढ़ू को पकड़ा। महुली थाने में उससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी होते ही पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अधिवक्ता दुर्गा उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग महुली थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


चेन्नई से आए क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कुमारन ने बताया कि गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र के अयोध्यानाथ यादव पुत्र हरिवंश करीब आठ माह पूर्व चेन्नई में स्थित आर्टिका गोल्ड कंपनी में बतौर गार्ड तैनात था। छह सितंबर को वह कंपनी का 50 लाख रुपये लेकर बैक में जमा करने गया। लेकिन, बैंक में जमा करने के बजाए रुपये लेकर वह भाग निकला।
विज्ञापन


इस मामले में चेन्नई के साउंड पाडियानार थाने में केस दर्ज है। काफी प्रयास के बाद अयोध्यानाथ यादव ने एक पखवाड़ा पूर्व कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उस दौरान अयोध्या के साढू निवासी महुली क्षेत्र के प्रमोद उर्फ पिंटू ने चेन्नई में अयोध्या के वकील को 20,000 रुपये दिया था। चेन्नई पुलिस को आशंका है कि प्रमोद उर्फ पिंटू के पास अयोध्यानाथ ने रकम छिपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई पुलिस का कहना है कि अयोध्या की पत्नी शकुंतला यादव का मोबाइल बंद चल रहा है। रकम आरोपी की पत्नी शकुंतला यादव या फिर अयोध्या नाथ यादव के साले गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट क्षेत्र के गोरडीह गांव निवासी वीरेंद्र, या फिर वीरेंद्र की मां के पास हो सकती है। वे पश्चिम बंगाल रहते हैं।

इससे पूर्व मुडियारी गांव निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू की पत्नी ज्ञानमती यादव को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में अयोध्यानाथ यादव और ज्ञानमती यादव के बताए अनुसार मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया गया, तो प्रमोद उर्फ पिंटू के मोबाइल का लोकेशन खलीलाबाद मिला।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर महुली पुलिस के सहयोग से कोतवाली खलीलाबाद स्थित शैलेश पुत्र स्वामीनाथ के किराए के मकान पर छापेमारी में प्रमोद उर्फ पिंटू यादव वहां पकड़ में आ गया। उससे महुली थाने में पूछताछ की जा रही है। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अधिवक्ता दुर्गा उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग महुली थाने पहुंच गए।


लोगों का कहना है कि इसके पूर्व चेन्नई पुलिस बिना गिरफ्तारी वारंट और महिला पुलिस के मुड़ियारी गांव से ज्ञानमती यादव को हिरासत में चेन्नई ले गई थी। तब से उस महिला का कोई पता नहीं है। उस महिला के साथ उसका एक साल का बच्चा भी था। वह महिला और उसका बच्चा जिंदा है या नहीं, यह किसी को पता नहीं है। इस बात को लेकर लोग काफी आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed