फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cars on Delhi The number of Roorkee

दिल्ली की कार पर रुड़की का नंबर 

Fri, 18 Nov 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 18 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
cars on Delhi The number of  Roorkee
Mercedes loot
शातिर लुटेरों के गैंग ने नौ दिन में चार वारदातों को अंजाम देकर बस्ती और संतकबीरनगर पुलिस का चैन छीन लिया है। पुलिस जांच में अब तक यह बात सामने आई हैं कि बस्ती के छावनी में बरामद लुटेरों की कार का चेसिस नंबर दिल्ली का है, जबकि कार पर नंबर रुड़की (उत्तराखंड) का है। जांच के क्रम में पुलिस पिछले छह सालों के रोड होल्डअप, डकैती के मामलों से जुड़े 350 बदमाशों को चिह्नित कर रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, वारदातों की शुरूआत सात नवंबर को संतकबीरनगर के मड़या में मार्बल व्यवसायी रामअजोर चौरसिया के घर से हुई। इसी दिन बस्ती के हरदिया में एक बिल्ंिडग मैटेरियल व्यवसायी को निशाना बनाया गया। अभी दोनो जिलों की पुलिस टीम वारदात के पदचिह्नों को जोड़ते हुए जांच में जुटी थी कि फिर 16 नवंबर को पहलेे संतकबीरनगर के केनौना कुर्थिया में किराना व्यवसायी बीरबल चौधरी के यहां डकैती डाली। इसके बाद बस्ती के कलवारी क्षेत्र में बेईली गांव के पास दूल्हा-दुल्हन की कार रुकवाकर लूटपाट की। उधर, अलर्ट के बाद शुरू हुई चेकिंग में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस को क्रेटा कार बरामद हुई। इसमें कुछ सामान प्राप्त हुआ जो किराना व्यवसायी के यहां से लूटा गया था। कार पर रुड़की का नंबर था। जांच में पता चला कि उस नंबर की कार रुड़की में मौजूद है। बाद में पता चला कि कार दिल्ली की है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोलचाल की भाषा के आधार पर लुटेरों के पश्चिमी यूपी के होने का शक जताया जा रहा है। इसके साथ ही बस्ती और संतकबीरनगर की स्वाट टीम व सर्विलांस टीम वर्ष 2011 से 2016 के बीच रोड होल्डअप, डकैती आदि वारदातों में प्रकाश में आए लुटेरों के गिरोहों को भी चिह्नित कर रही है। सूत्र तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि इन वारदातों में शामिल रहे 350 से अधिक बदमाशों की सूची बना ली गई है। अब इनकी कुंडली खंगालाी जा रहा है। घटनाओं के समय और स्थान के आसपास चल रहे मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर मिलान किया जा रहा है। कुछ अफसर बाबरिया गिरोह की ओर अपना शक जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संतकबीरनगर विक्रमादित्य सचान और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों जिलों की पुलिस टीम समन्वय स्थापित कर लुटेरों के   गैंग को चिह्नित करने में जुटी हुई है। शातिर लुटेरों की क्रेटा कार पर नंबर रुड़की का था और इसके चेचिस नंबर से पता चला कि कार दिल्ली की है।पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। जल्द ही शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त के गिरोह का खुलासा कर देगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed