फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider woman dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 26 Mar 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies in road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
रोसया(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर खरचा पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के पसड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय किशोरा देवी पत्नी द्वारिका मंगलवार को बेटे धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर मायके अलाईचक थाना धनघटा से घर लौट रही थीं। जब वह खरचा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे तो किशोरा देवी बाइक से सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय पीछे तेज गति के साथ आया ट्रक उन्हें कुचलते हुए भाग निकला। महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है। महिला की मौत से परिजन  गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed