फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beti Bachao, Daughters of Daughters in the Name of Daughter

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर करोड़ाें की ठगी

Mon, 03 Apr 2017 11:49 PM IST
शोभित कुमार पांडेय/Sant Kabir Nagar
शोभित कुमार पांडेय/Sant Kabir Nagar Updated Mon, 03 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Beti Bachao, Daughters of Daughters in the Name of Daughter
 बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर प्रदेश भर में फर्जी तरीके से आवेदन फार्म वितरण करके तमाम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


 इस संबंध में कई पीड़ितों ने लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज कर शिकायत की है। इनमें मुख्यालय की ओर से संतकबीरनगर पुलिस कार्यालय को जांच-पड़ताल के लिए अब तक 63 लोगों का शिकायती पत्र भेजे गए हैं। एएसपी के निर्देेश पर इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर शुरू भी कर दी है।एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान ही जालसाजों ने बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नकद अनुदान के नाम पर फर्जी तरीके से आवेदन फार्म का वितरण करके प्रदेश भर के तमाम लोगों से नकदी ले ली। बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर गांव की रहने वाली कुमारी निशा, पुत्री मोतीलाल प्रजापति के जरिए इस मामले में भेजा गया प्रार्थनापत्र मिला। 
विज्ञापन


उनके शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि अवैधानिक तरीके से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का फार्म कुछ लोगों द्वारा वितरण किया गया। जिसमें यह बताया गया कि प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की है। यह योजना देश भर के 420 जिलों में शुरू की गई है। पहले चरण में 20 करोड़ रुपये से शुरुआत होगी। इसमें आठ वर्ष से 32 वर्ष तक की उम्र की बेटियों के लिए योजना के तहत दो लाख रुपये दिए जाएंगे।भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शांति भवन नई दिल्ली का फार्म पर जिक्र है।  जिस पर फोटो ढंग से चिपकाने तथा स्टिपल पिन का प्रयोग न करने ,फोटो को पासबुक जारी करने वाले अधिकारी द्वारा सत्यापित कराया जाना आवश्यक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बताया कि लखनऊ मुख्यालय से जो रजिस्टर्ड शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है उसमें जिले के बौरब्यास की वंदना, कांटा दूबे की मेनिका, हटवा की किरन, गेहूंडीला की सरिता, बौरब्यास के हरिशंकर राय, पुरवा तरकुलवा की आफरीन बानो, बौरब्यास की माधुरी, कोपिया की प्रियंका, बौरब्यास की प्रतिभा, सरिता,ज्योति, गौतम ममता, सिंहटीकर की शर्मिला, बूंदीपार की मोनिका,धनखिरिया की वंदना समेत 63 लोग का नाम शामिल है।


इस मामले में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे जालसाजों के बहकावे में न आएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed