फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bank manager was beaten

कर्ज न देने पर बैंक प्रबंधक को पीटा

Tue, 09 Jan 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
bank manager was beaten
man brutally beaten - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। बैंक आफ बड़ौदा शाखा टाड़ा के प्रबंधक ने दो पूर्व गार्डों पर मारपीट, बैंक में उत्पात मचाने और घंटों कामकाज बाधित कर देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना एक सप्ताह पहले की बताई गई है। 
विज्ञापन


 बैंक ऑफ बड़ौदा टांडा शाखा के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा है कि क्षेत्र के ददरवार गांव निवासी श्रीलाल सिंह व टाड़ा गांव के दिलीप पांडेय बैंक के एटीएम पर गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 2016 में बैंक में चोरी हो जाने के बाद श्रीलाल सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया और दिलीप पांडेय का तबादला हो गया।
विज्ञापन


आरोप हैं कि उसके बाद से वह लोग शाखा प्रबंधक को तरह-तरह की धमकी देते थे। आरोप है कि 31 दिसंबर को जब वह शाखा में बैठकर जरूरी कार्य कर रहे थे। उसी समय दोनों लोग आए और तीन चार लोगों का ऋण स्वीकृत करने के संबंध में बातचीत की। कर्ज देने में असमर्थता जताने पर दोनों लोगों उन्हें मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन लोगों ने बैंक के कार्य में बाधा पहुंचाई। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि ददरवार गांव निवासी श्रीलाल सिंह और टाड़ा निवासी दिलीप पांडेय के विरुद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed