फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: 50-Year-Old Man Dies in Hospital After Unknown Vehicle Hits His Bike on Way to Buy Vegetables

अनूपपुर: सब्जी खरीदने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

Wed, 21 Oct 2026 01:30 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

बाइक से सब्जी लेने बाजार गए अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें कोतमा से अनूपपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Anuppur: 50-Year-Old Man Dies in Hospital After Unknown Vehicle Hits His Bike on Way to Buy Vegetables
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोतमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार रात अनूपपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से सब्जी लेने बाजार गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हीरालाल को स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में देखा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हीरालाल वर्मन कोरबा में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही कोतमा लौटा था। मंगलवार शाम लगभग 6 बजे वह अपनी बाइक से सब्जी खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां से निकलें, कहां रहेगा रास्ता बंद?: दुर्गा विसर्जन से रातभर बदला रहेगा ट्रैफिक,कई रूट डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरालाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनूपपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। परिजन और अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अस्पताल में भर्ती होने के करीब दो घंटे बाद रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।

करीब चार साल पहले उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। अब सड़क हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।  पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed