फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali two youths beaten on suspicion of child theft vaishali News hajipur news bihar police

बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

Wed, 21 Oct 2026 02:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

बिहार के जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी बांध वार्ड संख्या-5 में ग्रामीणों ने दो युवकों को बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Bihar vaishali two youths beaten on suspicion of child theft vaishali News hajipur news bihar police
मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती हुई

विस्तार

वैशाली जिले में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी बांध, वार्ड संख्या-5 में ग्रामीणों ने दो युवकों को बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी उग्र भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन

गांव में घूम रहे थे युवक, शक के आधार पर बनाया बंधक
बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर दो युवक खोपी बांध गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा और बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी। देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और गांव में ही एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया। इसके बाद लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से दोनों युवक दर्द से कराहने लगे, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भी करना पड़ा विरोध का सामना
घटना की जानकारी मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीण और उग्र हो गए। लोग दोनों युवकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे और उन्हें बच्चा चोर बताते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया और सुरक्षा घेरे में थाने ले गई।

कौन हैं दोनों युवक?
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अमन कुमार और सतीश कुमार बताया है। दोनों कुशहर खास गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों को पहले भी गांव में घूमते हुए देखा गया था। इसी वजह से उन पर शक गहरा गया। हालांकि, अब तक बच्चा चोरी की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- बिहार: कृषि प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौत पर क्यों मचा हंगामा, किस डॉक्टर पर लगा आरोप, क्या आया जवाब?

पुलिस कर रही पूछताछ, अफवाहों से बचने की अपील
जंदाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। अफवाह फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूर्ण होने के बाद ही अफवाह फैलाने वाले का नाम सामने आ पाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते भीड़ की हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बावजूद लोग अफवाहों के झांसे में आकर हिंसक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed