फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bakery sergeant and manager assault

बेकरी मालिका व मैनेजर से मारपीट

Fri, 07 Dec 2018 12:15 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Fri, 07 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
bakery sergeant and manager assault
बेकरी मालिका व मैनेजर से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
        
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली के पास स्थित कस्तूरी बेकर्स के मालिक, मैनेजर व वर्करों के साथ मंगलवार की दोपहर से लेकर बुधवार की देर रात तक तीन बार मारपीट की गई। मामूली बात पर हुआ यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।             


कस्तूरी बेकर्स के मालिक विकास गुप्ता के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे 20-25 नौजवान उनकी दुकान में केक खा रहे थे। इस दौरान वे  शोर मचा रहे थे। वेटर ने यह कहकर विरोध जताया कि अंदर कुछ कस्टमर परिवार के साथ बैठे हैं। इससे नाराज युवकों ने वेटर के साथ बदसलूकी की। मैनेजर अमित ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद बुधवार की शाम करीब छह बजे फिर कई लड़के दुकान पर पहुंचे और खाने-पीने के सामान को लेकर उलझ गए। बीच-बचाव करने पर दुकान मालिक विकास गुप्ता के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी नेता अमित जैन, श्रवण अग्रहरि, विनीत चड्ढा, पवन जायसवाल, रिंकू सिंह, आकाश जायसवाल, विकास गुप्ता समेत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी वहां पहुंच गए। व्यापारियों ने घटना की सूचना कोतवाल सुधीर सिंह के अलावा एसपी आकाश तोमर को भी दी। विकास गुप्ता के अनुसार रात करीब 10 बजे जब दुकान के मैनेजर अमित पीछे वाली गली की तरफ का फाटक बंद करा रहे थे तो वहां छिपकर बैठे पांच-छह युवकों ने उन्हें खींच लिया और बुरी तरह से मारा पीटा। रात में ही इसकी भी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।घ व्यापारियों का कहना है कि हमलावर युवक कस्तूरी बेकर्स के मालिक विकास गुप्ता पर हमला करने की नीयत से आए थे। मैनेजर को इस मारपीट में काफी चोटें आई हैं। इस संबंध में कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कस्तूरी बेकर्स के मालिक विकास गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी राहुल चौरसिया को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।             
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed