{"_id":"5c096e62bdec2241a533ba1e","slug":"bakery-sergeant-and-manager-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी मालिका व मैनेजर से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकरी मालिका व मैनेजर से मारपीट
संतकबीरनगर
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बेकरी मालिका व मैनेजर से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली के पास स्थित कस्तूरी बेकर्स के मालिक, मैनेजर व वर्करों के साथ मंगलवार की दोपहर से लेकर बुधवार की देर रात तक तीन बार मारपीट की गई। मामूली बात पर हुआ यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कस्तूरी बेकर्स के मालिक विकास गुप्ता के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे 20-25 नौजवान उनकी दुकान में केक खा रहे थे। इस दौरान वे शोर मचा रहे थे। वेटर ने यह कहकर विरोध जताया कि अंदर कुछ कस्टमर परिवार के साथ बैठे हैं। इससे नाराज युवकों ने वेटर के साथ बदसलूकी की। मैनेजर अमित ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद बुधवार की शाम करीब छह बजे फिर कई लड़के दुकान पर पहुंचे और खाने-पीने के सामान को लेकर उलझ गए। बीच-बचाव करने पर दुकान मालिक विकास गुप्ता के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी नेता अमित जैन, श्रवण अग्रहरि, विनीत चड्ढा, पवन जायसवाल, रिंकू सिंह, आकाश जायसवाल, विकास गुप्ता समेत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी वहां पहुंच गए। व्यापारियों ने घटना की सूचना कोतवाल सुधीर सिंह के अलावा एसपी आकाश तोमर को भी दी। विकास गुप्ता के अनुसार रात करीब 10 बजे जब दुकान के मैनेजर अमित पीछे वाली गली की तरफ का फाटक बंद करा रहे थे तो वहां छिपकर बैठे पांच-छह युवकों ने उन्हें खींच लिया और बुरी तरह से मारा पीटा। रात में ही इसकी भी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।घ व्यापारियों का कहना है कि हमलावर युवक कस्तूरी बेकर्स के मालिक विकास गुप्ता पर हमला करने की नीयत से आए थे। मैनेजर को इस मारपीट में काफी चोटें आई हैं। इस संबंध में कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कस्तूरी बेकर्स के मालिक विकास गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी राहुल चौरसिया को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन