फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   attempt to suicide,fiend broken

फंदा टूटने बच गई युवक की जान

Sun, 05 Nov 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
attempt to suicide,fiend broken
hanging not completed
हैंसर। क्षेत्र के सिरसी गांव के युवक ने शनिवार की रात गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसी दौरान रस्सी टूट जाने से वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले आनन-फानन  उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने से डॉक्टरों ने उसे फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चर्चा है कि युवक ने पत्नी से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठाया।  गांव वालों ने बताया कि 26 वर्षीय राहुल पुत्र मुन्नीलाल शनिवार की सुबह से ही किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से नाराज था।
विज्ञापन


रात में करीब नौ बजे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। उसके बाद राहुल दूूसरे कमरे में चला गया। परिवार के लोग समझे कि राहुल सोने गया होगा, इस कारण किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद जिस कमरे में राहुल सोने गया था। उसमें से तेजी के साथ किसी के गिरने की आवाज आई तो परिवार के लोग दौड़ कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां राहुल जमीन पर अचेत पड़ा था और उसके गले में रस्सी बंधी थी। रस्सी का टूटा हिस्सा छत की कुंडी में लटक रहा था। उसकी हालत देख घर वालों के पांव तले जमीन खिसक गई। लोग उसे तुरंत लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


वहां से भी रेफर किए जाने पर परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। एसओ प्रदीप सिंह ने इस तरह की किसी भी घटना की सूचना से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed