{"_id":"6aca3bfe802861407f075e7b","slug":"asi-caught-red-handed-accepting-a-bribe-of-80000-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101946-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 80 हजार रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 80 हजार रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ पकड़ा गया
Sat, 10 Oct 2026 06:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
मामला रद करने के लिए मांगे थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदकोट में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर फरीदकोट में तैनात एएसआई गुरबख्श सिंह को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक शिकायत के आधार पर हुई।
विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरीदकोट के गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह ने ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता लख्खा सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज था। एएसआई गुरबख्श सिंह ने इसे रद करवाने के लिए पहले 40 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद आरोपी एएसआई 80 हजार रुपये की और रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता के बयान और रिश्वत की मांग संबंधी रिकॉर्डिंग के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की।
तफ्तीश के दौरान गुरबख्श सिंह को सादिक कस्बे में एक ढाबे से पकड़ा गया। यह कार्रवाई सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हुई। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।