{"_id":"6aca3d84146dbac9680ad2ed","slug":"two-accused-arrested-with-country-made-and-illicit-liquor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1086905-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: देसी और कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: देसी और कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से देसी और कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को रायसी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त पर थे। इस दौरान रायसी से महाराजपुर कलां की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उन्होंने उसे रोक लिया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमें से देसी शराब के 52 टेट्रा पैक बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपाल निवासी ग्राम दरगाहपुर बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, शुक्रवार की रात को ही एक पुलिस टीम लक्सर - हरिद्वार मार्ग पर गश्त पर थी। लक्सर से भुआपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों को देख छिपने का प्रयास किया। संदेह होने पर उसे रोक कर उससे पूछताछ की गई। आरोपी से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहनवाज निवासी नगला खिताब बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।