फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   attack on BSP district president's vehicle

बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े

Sun, 26 Nov 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
attack on BSP district president's vehicle
बसपा जिलाध्यक्ष पर झिनकान प्रसाद की तोडी गई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बिधियानी मोड़ के पास रविवार की भोर में बाइक सवार युवकों ने बसपा  जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर फेंक कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और नारेबाजी करते हुए बाइक से भाग निकले। बसपा जिलाध्यक्ष ने हमले के पीछे सत्ता पक्ष की साजिश बताया है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद का कहना है कि वह रविवार भोर में करीब पांच बजे कार्यकर्ता के साथ बोलेरो से बिधियानी की तरफ पार्टी प्रत्याशी के लिए एजेंट की व्यवस्था करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बिधियानी मोड़ के पास पहुंची। चार बाइक पर सवार आठ युवक पहुंच गए।
विज्ञापन


एक बाइक सवार दो युवक ने रास्ते में वाहन लगाकर उनकी गाड़ी को रोक ली और पीछे से दूसरे बाइक सवार ने ईट पत्थर फेंक कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिया। बाइक सवार युवकों के गले में केसरिया रंग का गमछा था और सभी नारेबाजी की और कहा कि चलिए काम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर ही हमला किया गया है। इस मामले में वह पुलिस को भी सूचना दिए। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी का आरोप है कि भाजपा के लोग ऐसा कर रही नहीं सकते है। बसपा जिलाध्यक्ष के जरिए लगाए गए आरोप गलत है। आरोपों को चुनावी स्टंट बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed