फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assault pistol robbed bike

तमंचे से हमला, लूट ली बाइक 

Fri, 04 Nov 2016 11:24 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 04 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Assault pistol robbed bike
बंदूक
धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल-औटना मार्ग पर मचौली गांव के पास शुक्रवार को बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार कर एक युवक की बाइक लूट ली और सिकरीगंज की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेरेबंदी करके बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश भाग निकले। बाद में एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


 क्षेत्र के खैराटी गांव निवासी 22 वर्षीय लालधारी यादव शुक्रवार की सुबह सिकरीगंज से नई पल्सर खरीद कर घर आए। दोपहर में अपने गांव के ही निवासी प्रदीप गौड़ के साथ उनके रिश्तेदार रामपुर गांव निवासी अनिल गौड़ के घर गए। उसके बाद प्रदीप और अनिल एक साथ अपनी नई बाइक पर सवार होकर प्रदीप के रिश्तेदार औटना निवासी दयाराम के घर जा रहे थे। अभी लोग  मचौली गांव के समीप पहुंचे ही थे, तभी एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर सामने से आ गए और उन्हें रोक लिए।
विज्ञापन


जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उनके हाथ पर तमंचे की बट से मार दिए और गाड़ी की चाभी छीन ली। लालधारी ने बताया कि बदमाश उनकी बाइक लेकर सिकरीगंज की तरफ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की सूचना थाने पर पहुंची तो मौके पर इंसपेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान मय फोर्स पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बाद में एसपी विक्रमादित्य सचान और सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed