फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASHA workers killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में आशा कार्यकर्ता की मौत

Sun, 28 Aug 2016 11:25 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sun, 28 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुलामराय मंझरिया गांव में रविवार को एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।  घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा हो रही है। वहीं घर में महिला के पति को छोड़कर सभी लोग  गायब हैं।
विज्ञापन


 गुलामराय मंझरिया गांव की रहने वाली निर्मला पत्नी महिपाल आशा कार्यकर्ता थीं। रविवार को वह अपने आंगन में संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। निर्मला के दो बच्चे एक बेटा नीरज (10) और बेटी अभी गोद में है। सूचना पर मगहर चौकी इंचार्ज, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके से पति को छोड़ कर घर के अन्य लोग फरार बताए गए।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय ने  बताया कि महिला की मौत दिन में करीब 12 बजे के आस हुई है, लेकिन उन्हें किसी ने फोन से सूचना शाम  तीन बजे के आस- पास दी। मौके पर पहुंचा तो घर के आंगन में महिला मृत हाल में पड़ी थी।लाश का मुआयना किया गया तो उसके गले पर रस्सी  से कसने के निशान पाए मिले। मौके पर घरवाले नहीं मिले सिर्फ उसके दोनों बच्चे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत  की वजह साफ हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed