फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Another robber arrested

एक और लुटेरा गिरफ्तार 

Wed, 23 Mar 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 23 Mar 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Another robber arrested
‌ग‌िरफ्तार
संतकबीरनगर में तीन माह पूर्व मेंहदावल क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र बिसौवा के संचालक से लूटपाट करने वाला एक और बदमाश को पुलिस ने बुधवार को टडवरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस वारदात में शामिल पूर्व में तीन बदमाशों को गोरखपुर जिले की गुलरिहा पुलिस और एक बदमाश को मेंहदावल पुलिस  पकड़ कर जेल भेज चुकी है। जबकि छठवें बदमाश की तलाश मे पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि सात दिसंबर 2015 को क्षेत्र के घलनिया पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बिसौवा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कन्हैया लाल वर्मा से एक लाख रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सूचना पर टड़वरिया चौराहे के पास से लूट के मामले में वांछित चल रहे बदमाश गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के गायघाट बुजुर्ग निवासी कपिलदेव निषाद को तमंचा ,कारतूस और 1000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद 1000 रुपये के बारे में पूछताछ में बदमाश ने लूट की वारदात में हिस्से में मिली रकम का होना स्वीकार किया है। पकड़ा गया बदमाश 14 अगस्त 2015 को देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र से भी वांछित चल रहा था, वहां केनरा बैंक के एटीएम और चेस्ट को तोड़ने की कोशिश की थी।

पूर्व में बम बनाते समय पकड़े गए बदमाश का बायां हाथ भी जख्मी हो गया था। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कैंपियरगंज, खोराबार, फरेंदा और देवरिया में हत्या, डकैती, लूट के कई मु


कदमे दर्ज हैं।

वहीं ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की वारदात में शामिल रहे गैंग के बदमाश कैंम्पियरगंज क्षेत्र के निवासी मनीष को अभी कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया गया है। लूट की वारदात में शामिल छठवां बदमाश फरेंदा क्षेत्र का रहने वाला अनुज तिवारी वांछित चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed