{"_id":"59f619764f1c1bec538b9f10","slug":"allegation-of-dowry-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जलती हुई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के धमरजा गांव में शनिवार की रात विवाहिता को दहेज के लिए जला कर मार डाला गया। खबर पर रात में ही मायके के लोग बेटी के घर पहुंच गए। पिता ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए जला कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
नगर पंचायत मेंहदावल के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी गणेश यादव पुत्र राम गोपाल यादव का कहना है कि उनकी 24 वर्षीय बेटी सीमा की शादी मई 2013 में कोतवाली क्षेत्र के धमरजा गांव निवासी राजेश यादव पुत्र हरिहर यादव के साथ हुई थी। 22 फरवरी 2016 को गवने में वह विदा होकर ससुराल गई।
कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन बाद में उसके पति राजेश यादव व जेठानी विनीता यादव पत्नी मिंटू यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए बेटी सीमा को लगातार प्रताड़ित करने लगे। सीमा ने जब इसकी जानकारी दी तो वह धमरजा गए और ससुराल वालों को समझा-बुझा कर चले आए।
विज्ञापन
27 अक्टूबर को फिर बेटी से मिले तो उसने कहा कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग उसे जला कर मार डालेंगे। शनिवार की रात में उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी कि उसकी बेटी को पति राजेश और जेठानी विनीता ने मार कर बेड पर रख कर जला दिया है। उसके बाद वह कुछ लोगों के साथ बेटी के घर धमरजा गया, जहां घटना देख कर दंग रह गया। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले ली।
पोस्टमार्टम हाउस पर सीमा के मायके से आए कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे थे कि पति का जेठानी से नजदीकी संबंध था। इसको लेकर अक्सर सीमा और उसके पति राजेश के बीच विवाद भी होता था। यह बात सीमा अपने मायके के लोगों को बताई भी थी। प्रभारी कोतवाल बलराम पांडेय ने बताया कि पति राजेश यादव और जेठानी विनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का भी पत चल जाएगा। मामले की विवेचना सीओ सदर रमेश कुमार का रहे हैं।