{"_id":"56fc14ee4f1c1b257ef002bd","slug":"alcohol-lutkand-uncovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब लूट कांड का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब लूट कांड का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो लुटेरों को पुलिस ने दबोचा।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलिका दहन की रात धनघटा क्षेत्र के पौली और उमरियां बाजार में स्थित शराब की दो दुकानों में हुई लूटपाट की घटना में शामिल दो लुटेरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, लूट में प्रयुक्त बाइक और 9435 रुपये बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने एक अन्य साथी के साथ शराब की दुकानों में लूटपाट किए जाने की बात स्वीकार की।
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 22 मार्च की रात धनघटा क्षेत्र के पौली और उमरियां बाजार में स्थित शराब की दुकान में घुस कर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। बुधवार को सूचना पर धनघटा एसओ राम दवन मौर्या, महुली एसओ संतोष तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की संयुक्त टीम ने महेश्वरपुर पुल के पास घेरेबंदी करके बाइक सवार दो लुटेरो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान सोनू कुमार पुत्र मल्लू प्रसाद निवासी नाथनगर और सुमित पाल उर्फ बंटी पाल पुत्र कृष्ण पाल निवासी लखनापार थाना महुली के रूप में हुई।
तलाशी में दोनों बदमाशों के पास से एक अदद 315 बोर का तमंचा और एक अदद 12 बोर का कट्टा, कारतूस, दो मोबाइल ,तीन एटीएम कार्ड और 9435 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बरामद रकम को अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर होलिका दहन की रात पौली में अंग्रेजी शराब की दुकान और उमरिया में शराब की दुकान से लूटा था। इसके अलावा शराब की बोतल भी लूट ले गए थे। हिस्से में दोनों को सात- सात हजार रुपये मिला था। शेष रुपये और शराब की बोतल होली पर खा पी कर खत्म कर दिए। इस लूट की योजना को एक अन्य साथी ने बनाई थी। बरामद बाइक को लूट की घटना में प्रयुक्त किया था। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुमित पाल काफी तेज और खतरनाक तरीके से बाइक चलाता है।
विज्ञापन
उसके पास से मिले बाइक, मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। कॉल डिटेल के जरिए यह पता करने की कोशिश की जाएगी कि पकड़े गए लुटेरे के तार किन-किन अपराधियों से जुड़े है। आगे बताया कि इस घटना में शामिल तीसरे बदमाश की तलाश पुलिस कर रही है। उम्मीद है कि उसके पकड़े जाने के बाद कुछ और घटनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल हो सकें। पकड़े गए लुटेरे जेल भेजे गए। आगे बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार भी दिया।