फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Air firing of Pradhan in Nakshonk during metering

पैमाइश के दौरान नोकझोंक में प्रधान ने की हवाई फायरिंग

Mon, 12 Feb 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 12 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Air firing of Pradhan in Nakshonk during metering
बखिरा क्षेत्र के सिधौना गांव के समीप जमीन पैमाइश के दौरान हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के गोनहा घाट पुल के पास सिधौना के सीवान में सोमवार को चल रही पैमाइश के दौरान दो पक्ष के लोगों के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद प्रधान ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रधान का रिवाल्वर छीन लिया। छीनाझपटी के दौरान एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो लोगों को हाथ की अंगुली में चोट भी लगी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रधान के रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

 गोनहा घाट पुल के निर्माण के लिए वन विभाग की कुछ जमीन भी अधिग्रहीत की गई थी। प्रशासन की तरफ  से पूर्व में पैमाइश के दौरान वन विभाग को बंजर जमीन गई थी, जबकि उसी बंजर जमीन के पास बढ़याबाबू, जिवधरा, देवकली और चिट्ठापार के कुछ किसानों की भी जमीन है। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को  कुछ लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराकर चिह्नांकन कराने की मांग की थी। एसडीएम के आदेश पर साथा के कानूनगो और लेखपाल पैमाइश के लिए गए थे। बाद में बढ़याबाबू गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सर्वजीत सिंह एसडीएम के पास पहुंच गए और आस-पास के कुछ और नंबरों की जमीन की पैमाइश कराने की मांग करने लगे। उसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंच गए और पैमाइश में लगी टीम को निर्देश देकर लौट गए।
विज्ञापन

उसी बीच जिवधरा निवासी प्रधान राजनारायण सिंह उर्फ पिंगल सिंह और दूसरे पक्ष के सर्वजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। सर्वजीत का आरोप है कि प्रधान राजनारायण पक्ष के कुछ लोग बंजर की जमीन में काबिज हैं और इसी वजह से उस नंबर की पैमाइश नहीं होने देना चाह रहे थे। इसका विरोध करने पर प्रधान नाराज हो गए और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। फायरिंग में छर्रे उनकी दाहिने हाथ की अंगुली में लगे हैं। उनका कहना था कि वहां मौजूद लोगों ने प्रधान से रिवाल्वर छीन कर पुलिस को दे दिया। उधर, प्रधान का आरोप है कि पैमाइश के दौरान सर्वजीत, अमर जीत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंच गए और कहासुनी करते हुए हमलावर होकर उन्हें मारने पीटने लगे। साथ ही उनका रिवाल्वर छीनने लगे। छीनाझपटी के दौरान उनका हाथ ऊपर उठ गया और रिवाल्वर से हवाई फायरिंग हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध पक्ष के लोगों ने उनके वाहन के चालक से उसकी चाभी ले लिया और उसमें रखे 50000 रुपये भी लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व टीम ने भी पूछताछ में प्रधान पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। रिवाल्वर की छीनाझपटी में सर्वजीत समेत कुछ अन्य लोगों को चोट लगी है। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed