{"_id":"58b06f004f1c1b6f1cb24e99","slug":"accused-of-wife-s-murder-hase-been-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति भेजा गया जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मां की हत्या के बाद मासूमों को बड़ी मां ने संभाला।
- फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के खरबुजहिया गांव में पत्नी के आचरण पर शक करके फावडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को धनघटा पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। उधर मां की ममता की आंचल से दूर हुए मासूम बाप के जेल जाने के बाद अपने बडे पिता और बडी मां की गोद में बैठ कर आंसू बहा रहे थे। पीड़ित के घर जो भी पहुंचा वह यही कह रहा था कि आरोपी पति राजकुमार ने बड़ा घिनौना अपराध किया। पत्नी को मार कर मासूमों की ममता का छांव छीन लिया और खुद जेल जेल चला गया,अब भला इन मासूमों का भविष्य कौन संभारेगा।
खरबुजहिया गांव निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी मीना को गुरुवार की दोपहर में फावडे से प्रहार करके मार डाला। मां की हत्या का चश्मदीद बनी उसकी दस वर्षीय बेटी सुंदरी शुक्रवार को भी रो- रो कर अचेत हो जा रही थी। जबकि उससे छोटी संध्या और दो वर्षीय सुनील अपनी बडी मां अनीता की गोद में गुमसुम बैठे नजर आए। मां की मौत और बाप को जेल जाने के बाद इन मासूमों का सहारा उनकी बडी मां बाप ही बचे है। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।