फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

बिहार जा रही 290 पेटी शराब बरामद

Sun, 09 Jun 2019 10:44 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
कोतवाली पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम मनियरा हाइवे के पास से एक ट्रक पर लदी 290 पेटी शराब बरामद किया है। शराब की पेटिया ट्रक पर लदे बोरियों की बीच में रखी गई थी। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 मुखबिर के जरिए कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक पर अवैध शराब हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा है। सूूचना पर कोतवाल श्री प्रकाश यादव अपने सहयोगी एसआई राजेंद्र सिंह, शशिकांत तिवारी, आद्या सिंह और कांस्टेबल मोती के साथ नेशनल हाइवे स्थित मनियरा के पास ट्रकों की तलाशी करने लगे। उसी दौरान एक बड़ी ट्रक आते हुए दिखाई दिया तो उसके रुकने का इशारा किया। ट्रक पर चावल की बोरिया लदी थी। ट्रक चालक विजय सिंह पुत्र जयगोपाल निवासी निदाड़ा थाना लखन माजरा रोहतक हरियाणा और विनोद पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांगुली थाना टिल्लूखेडा जिंद हरियाणा को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चावल की बोरियों के बीच शराब होने की बात बताई। कोतवाली श्री प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पुलिस चौकी पर लाया गया। जहां पर मजदूरों को लगवाकर ट्रक से बोरियों को उतरवाया गया तो बोरियों की बीच में शराब की पेटिया नजर आई। पेटियों को ट्रक से नीचे उतरवाया गया। 290 पेटी शराब बरामद हुई है। इसके साथ ही ट्रक पर 280 बोरा चावल लदा था। शराब और चावल को जब्त कर लिया गया है। इसकी सूचना आबकारी विभाग दे दी गई है। आबकारी विभाग बरामद पेटियों के मूल्य का आंकलन करेगी। पकड़े दोनों लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed