फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दंपती की पिटाई से बाजार में दहशत

दंपती की पिटाई से बाजार में दहशत

Sun, 23 Sep 2018 10:48 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Sun, 23 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दंपती की पिटाई से बाजार में दहशत
डेमो - फोटो : डेमो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पिड़िया बाजार में दबंगों के आतंक से दहशत का माहौल है। दो दिनों से लगातार दबंगों की पिटाई सहमा दंपती अब घर पर जाने से भी कतराने लगा है। कस्बे के ही पति-पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जान-माल की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़िया निवासी मदन जायसवाल और पत्नी कलावती रविवार को महुली थाने पहुंचे। कलावती का आरोप है कि पति मनरेगा मजदूर है। वह पटरी पर छोटी सी गुमटी रखकर परिवार का भरण-पोषणम करती है। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर हमला कर दिया। पीड़ित दंपती का आरोप है कि एक दिन पहले मनरेगा के तहत चल रहे सड़क निर्माण के कार्य के दौरान इन दबंगोे ने उसके बेटे सिकंदर जायसवाल को कार्यस्थल से खींच कर कमरे में बंद कर पिटाई थी। पुलिस को तहरीर देने के बाद न्याय तो नहीे मिला, बल्कि इससे नाराज दबंगों ने घर पर चढ़कर परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उक्त लोग शिकायत करने पर जलाकर मार डालने की धमकी दे रहे हैं।। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ महुली मनोज तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस टीम पिड़िया बाजार भेजी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed