फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two traders injured in an accident

पुलिया से टकाराई पिकअप, दो व्यापारी घायल

Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
two traders injured in an accident
accident
हैंसर। शनिवार की दोपहर में धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर लहुरे गांव के समीप तेज गति से जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 

आजाद चौक गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय अजय गुप्ता व 40 वर्षीय केके सिंह स्टेशनरी के थोक व्यापारी हैं। वे किताब-कापी पिकअप पर लादकर अंबेडकरनगर के लिए निकले थे। लहुरे गांव के करीब पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। पिकअप में आगे बैठे अजय गुप्ता व केके सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसा देख अगल बगल के गांव के लोग वहां पहुंचे और घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घायलों की हालत काफी नाजुक थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed