{"_id":"5bad23d6867a5537ba4065b3","slug":"81538073558-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी ने ही कराई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति से पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी ने ही कराई थी हत्या
Santkabirnagar
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : पत्रकाराों काो हत्याकांड की जानकारी देते एसपी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में पांच दिन पहले 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, साली और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसपी ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर पत्रकारों को इस घटना के पर्दाफाश की जानकारी दी।एसपी आकाश तोमर ने बताया कि 22 सितंबर को धनघटा थाना क्षेत्र के तेेेेजपुर लिवासी श्यामसती ने 50 वर्षीय पति शिवनाथ की नदी में फिसल कर डूब जाने से मृत्यु होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शिवनाथ की मृत्यु दबाने से हुई थी। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक शिवनाथ के भांजे सोनू यादव पुत्र रामउजागिर निवासी लोहारडाडी थाना महुली ने तहरीर दी कि उसके मामा शिवनाथ की हत्या उनकी पत्नी श्यामसती व उनकी बहन इंद्रावती पुत्री रामदौड़ द्वारा गला घोटकर की गई है। शव को गांव के कुछ लोगों के सहयोग से घाघरा नदी में फेंक दिया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी घर से फरार थे। शुक्रवार को एसओ धनघटा संतोष तिवारी की टीम ने रामपुर बाराकोनी चौराहा से श्यामसती, इंद्रावती, ज्ञानमती और रविंदर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने गला घोट कर हत्या करने व शव को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की। श्यामसती ने पूछताछ में बताया कि शिवनाथ की उससे तीसरी शादी थी। वह शराबी प्रवृत्ति का था और नशे की हालत में उससे मारपीट करता था। घटना से दो-तीन दिन पहले उसको मारा पीटा था। पति से पीछा छुड़ाने के लिए योजना बनाकर अपनी बहन इंद्रावती तथा गांव के दो अन्य लोगों के साथ रात में उसने पति शिवनाथ की गला घोंटकर हत्या कर दी। श्यामसती के अनुसार नशे में उसके पति चारपाई पर सो रहे थे, तभी उसका गला रस्सी से कसकर उसकी हत्या कर दी गई और चारपाई पर लाश को रखकर रात में ले जाकर घाघरा नदी के किनारे सोती (नदी की धारा) में फेंक दिया गया। सुबह पुलिस को उनके डूबने की झूठी सूचना दी गई। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।