{"_id":"5cdc48b0bdec2207362d153a","slug":"71557940400-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से सात बराती झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से सात बराती झुलसे
Wed, 15 May 2019 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिकअप पर सवार बराती ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांथा। बुधवार की दोपहर में सांथा क्षेत्र के गनवरिया नहर की पुलिया के निकट पिकअप पर सवार सात बराती हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। सभी लोग बरात से वापस लौट रहे थे। बिजली के नीचे लटकते तारों के चलते यह हादसा हुआ।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के गांव भैंसामाफी निवासी रामराज लोध के लड़के की शादी मंगलवार को थी। बरात बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के गांव बांसखोर हसनी गई थी। बुधवार की दोपहर में बरात वापस लौटी। सात बराती त्रिभुवन पुत्र रामराज निवासी भैंसामाफी, सुमन पुत्री संत कुमार निवासी झुड़िया तथा रामसुमेर पुत्र सोहरत, शिवनाथ पुत्र कमलेश्वर, लक्ष्मण पुत्र सवारथ, मुन्नर पुत्र राम सजीवन व राम अवतार पुत्र टहलू निवासी लोहरौली मिश्र पिकअप पर सवार थे। पिकअप पर साउंड बाक्स बंधा था। बराती सांथा-मेहदावल मार्ग स्थित सरयू नहर पुलिया के निकट पहुंचे कि ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार पिकअप पर बंधे साउंड बाक्स से छू गया, जिसके चलते पिकअप में करंट उतर गया और सभी सात बराती झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से दो बरातियों त्रिभुवन व रामसुमेर को सांथा सीएचसी तथा सुमन, शिवनाथ, लक्ष्मण, मुन्नर व रामअवतार को मेंहदावल सीएचसी भेजा गया। सांथा सीएचसी में पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेंहदावल सीएचसी में भर्ती पांचों लोगों का उपचार चल रहा है।