फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस पर किया हमला

पुलिस पर किया हमला

Wed, 14 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर किया हमला
पशु चोरों ने पुलिस टीम पर किया हमला
विज्ञापन

एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल, दो पिकअप से आठ पशु बरामद
महुली क्षेत्र में सोमवार रात हुई घटना
चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर गौरा के पास सोमवार रात पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चोरों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और दो पिकअप को छोड़ दूसरे वाहन से फरार हो गए। इस घटना में एसआई सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पशु चोर मंगलवार की रात महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिनखिनी कला निवासी सोमई प्रजापति तथा बेलवाडाड़ी के कटिया टोला निवासी रामसजीवन की भैंस चुराकर पिकअप पर लादकर भागने लगे। गाड़ी की आवाज पर परिजनों की नींद टूट गई। उन्होंने घटना की सूचना महुली पुलिस और डायल 100 को दी। जिससे रात्रि गश्त कर रहे एसओ करुणाकर पांडेय ने नाथनगर से हरिहरपुर को जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

जगदीशपुर गौरा गांव के पास पुलिस टीम ने चोरों के वाहन के सामने गाड़ी लगाकर रुकने के लिए कहा तो पशु चोरों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। पशु चोरों की संख्या अधिक होने से पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। एसओ ने पशुओं से भरी पिकअप की चाभी कब्जे में ले ली। खुद को घिरता देख चोर पशुओं से लदे वाहन को छोड़ दूसरे वाहन से फरार हो गए। सूचना पर नाथनगर के पास पहुंचे एसआई राम अछैबर पांडेय ने जब चोरों के वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उनकी बाइक में भी टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गए। पशु चोरों के पथराव से कांस्टेबल कयूम भी घायल हो गए और पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद एक वाहन से आठ से अधिक बछड़े बरामद किए, जबकि दूसरे वाहन में पुआल और ईंट-पत्थरों के टुकड़े भारी मात्रा में बरामद किए गए। पशु चोरों से मुठभेड़ की सूचना पर एसपी आकाश तोमर, एएसपी असित श्रीवास्तव और सीओ अशोक कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed