फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपियों ने किशोरी को पीटा

दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपियों ने किशोरी को पीटा

Thu, 21 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपियों ने किशोरी को पीटा
gangrape

विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में विफल होने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बुधवार को घर से बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान तीन युवक बेटी को अकेला पाकर घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपियों ने बेटी के मुंह में रूमाल ठूंस दिया। बेटी ने रूमाल को मुंह से निकाल पाने पर शोर मचाया तो आरोपियों ने उसका गला दबा दिया और थप्पड़ मार कर चोटिल कर दिया। बाद में शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए,लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed