फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 yrs old child dead in road accident

टेंपो की चपेट में आने से मासूम की मौत

Wed, 04 Jul 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
5 yrs old child dead in road accident
बखिरा थाना क्षेत्र के बेलडीहवा (नन्दौर) बीएमसीटी मार्ग पर ऑटो की चपेट में आने से मासूम की मौत से मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
बखिरा। बुधवार को बखिरा क्षेत्र के बेलडीहवा गांव स्थित इंटर कॉलेज के सामने टेंपो की चपेट में आने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने टेंपो  चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता लालमोहन की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लालमोहन ने बताया कि परिवार समेत वह खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। उनका पांच साल का बेटा कर्मवीर बीएमसीटी मार्ग को पार कर खेत से घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान नंदौर से आ रहे टेंपो ने कर्मवीर को चपेट में ले लिया। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे काफी चोटें आई थीं। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर वह भी घटनास्थल पर पहुंचा और घायल बेटे को लेकर सीएचसी मेंहदावल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, किंतु रास्ते में ही कर्मवीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पर चली आई। कर्मवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
    
इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि बेलहर कलां निवासी ऑटो चालक इश्तियाक अहमद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।       

रो-रोकर बेहाल हुई मां       
बखिरा। खेत में परिवार समेत धान की रोपाई कर रही मृतक कर्मवीर की मां आशा देवी मासूम बेटे की मौत से विक्षिप्त सी हो गई है। बेटे के गम में अनवरत रो रही मां का बुरा हाल है।  पांच साल के बेटे कर्मवीर की मौत ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है।


कर्मवीर का बढ़ा भाई धर्मवीर (12) व बहन नेहा(10) के करुणक्रंदन से लोगों की आंखें डबडबा गईं। आशा देवी ने कहा कि छोटा बेटा कर्मवीर बहुत ही होनहार था। इसी छोटी से उम्र में ही वह काफी समझदारी की बातें किया करता था। मालूम होता कि खेत से घर जाते समय वह हमेशा के लिए दूर चला जाएगा तो बेटे कर्मवीर को वह अकेले घर नही भेजती। इतना कहते हुए वह फफककर रो पड़ी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed