फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 booked in selling wine silently

 तीन नामजद समेत पांच पर केस दर्ज 

Sun, 26 Nov 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
5 booked in selling wine silently
wine shop sealed - फोटो : अमर उजाला
लोहरौली। दुधारा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के रहने वाले तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का आरोप है कि वह अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ शनिवार को दुधारा क्षेत्र के बेलवा सेंगर में देसी शराब की दुकान पर पिछले दरवाजे से शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि पीछे के दरवाजे से देशी शराब की विक्री हो रही थी। विक्रेता शंभू प्रसाद निवासी बेलवा सेंगर ,आकाश कुमार अग्रहरि कुमार के जरिए पिछले दरवाजे से देशी शराब बेची जा रही थी। उन दोनों लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 11 पेटी देशी शराब को कब्जे में ले लिया। उसी दौरान पिपरा प्रथम गांव निवासी पवन सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ पहुंचे और गाली गलौज देते हुए गिरफ्तार विक्रेता को छुडा लिए। कब्जे में ली गई शराब को जबरन उतरवा कर दुकान में रखवा लिए। आरोप है कि रजिस्टर भी फाड़ कर अपने कब्जे में ले लिए। एसओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि अनुज्ञापी बेलवा सेंगर और उनके सहयोगी पवन कुमार सिंह, विक्रेता शंभू प्रसाद ,आकाश कुमार अग्रहरि के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed