{"_id":"5bb64239867a55292a458e4d","slug":"41538671161-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी को भेजा जेल
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। पीएम व सीएम की नीतियों का विरोध करने वाले युवक को पुलिस ने वृहस्पतिवार को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव का निवासी है और वह लखनऊ में रहकर किसी प्राईवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता एक कार पर पीएम एवं सीएम के नीतियों का विरोध लिखा हुआ देख भड़क गए थे। कार चालक को वाहन समेत थाने पर पहुंचाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने भाजपा के पौली मंडल अध्यक्ष कपिलदेव कन्नौजिया की तहरीर पर युवक के विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि बछईपुर गांव निवासी जाहिद खान को धार्मिक उन्माद फैलाकर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।