फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीआईजी ने निरीक्षण किया

डीआईजी ने निरीक्षण किया

Sun, 30 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने निरीक्षण किया
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीआईजी बस्ती रेंज ने शनिवार की रात एसपी कार्यालय और पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइंस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता से बेहतर संवाद बनाने का निर्देश दिया।
डीआईजी आशुतोष कुमार सबसे पहले एसपी कार्यालय पहुंचे। जहंा कार्यालय के समस्त शाखाओं की गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। पुलिस लाइंस में स्थित क्वार्टर गार्द ,शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया गया। लाइंस में ट्रेनिंग ले रहे नव प्रशिक्षुओं से बातचीत की और पुलिस सेवा नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में डीआईजी ने कहा कि छोटी सी छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लें और उस पर त्वरित कार्रवाई करें। थानाध्यक्ष जनता से बेहतर संवाद बनाए और थानों पर आने वाले फरियादियों से संयम से वार्ता करें। उन्हें यह लगना चाहिए कि पुलिस उनकी रक्षा के लिए ही बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी आकाश तोमर, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, सीओ मेंहदावल आनंद कुमार पांडेय, सीओ धनघटा अशोक कुुमार मिश्र, आरआई अशोक कुमार सिंह, एलआईयू इंसपेक्टर त्रिलोचन त्रिपाठी, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह समेत समस्त एसओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed